प्रथम हॉस्पिटल के सफर में जुड़ा नया अध्याय: सिद्ध बाबा शिवानंद जी महाराज के करकमलों से ‘प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलगहना’ का भव्य शुभारंभ।



प्रथम हॉस्पिटल के सफर में जुड़ा नया अध्याय: सिद्ध बाबा शिवानंद जी महाराज के करकमलों से ‘प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलगहना’ का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर प्रथम हॉस्पिटल की वही विश्वसनीयता अब बेलगहना में भी, उद्घाटन शिविर में उमड़ी लोगों की भारी भीड़।


बेलगहना, 29 जून:
क्षेत्र के चिकित्सा जगत में आज का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखने वाले ‘प्रथम हॉस्पिटल’ ने आज अपने सेवा विस्तार में एक और नया अध्याय जोड़ते हुए ‘प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलगहना’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्घाटन क्षेत्र के पूज्य सिद्ध बाबा शिवानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन के पावन अवसर पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेलगहना सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।


इस केंद्र की शुरुआत के साथ ही अब प्रथम हॉस्पिटल, बिलासपुर की वही विश्वसनीयता, उच्च स्तरीय चिकित्सा और मरीजों का भरोसा अब बेलगहनावासियों को भी अपने घर के पास मिलेगा।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रथम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रजनीश पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “आज प्रथम हॉस्पिटल के सेवा पथ पर एक नया अध्याय शुरू हुआ है। बेलगहना में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप ही बिलासपुर की तर्ज पर उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।” डॉ. पांडेय ने आगे कहा कि अब बेलगहना एवं आसपास के ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज और आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा के लिए बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डॉ. रजनीश पांडेय ने क्षेत्रवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ और नियमित रूप से अपनी जांच कराकर खुद को व अपने परिवार को स्वस्थ रखें।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य शिविर की अभूतपूर्व सफलता और लोगों के उत्साह ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में ऐसी विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से दरकार थी, जिसे अब प्रथम हॉस्पिटल ने पूरा कर दिया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कोरबा जिले के सीमांत पसान अंचल मे नए कलेक्टर का दौरा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने स्वास्थ और शिक्षा एवं जनकल्याण को लेकर विभिन्न विषय पर कलेक्टर कोरबा को अवगत कराया ।

Navratri 2025 Skandamata: Navratri Day 5, मां स्कंदमाता की कृपा से मिलती है संतान और ज्ञान की प्राप्ति

Mahatari Vandan Scheme : ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं आवेदन