Home छत्तीसगढ़कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र कोटखर्रा में जा कर लगाया जनचौपाल

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र कोटखर्रा में जा कर लगाया जनचौपाल

by Sushmita Mishra
0 comments

जिला गौरैला पेण्ड्रा मरवाही। दिनांक 8/9/2025 को संध्या चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत कोटखर्रा जनपद पंचायत मरवाही में किया गया। चौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित होकर चौपाल करने का उद्देश्य साझा किए एवं आवास हितग्रहियों से चर्चा कर समय सीमा में पूर्ण करने हेतु सभी को योजना की रूपरेखा विस्तृत रूप से समझाया एवं 20 अक्टूबर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कार्ययोजना बताया गया। ग्रामीणों ने ग्राम की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया कलेक्टर द्वारा सभी की समस्याओं का जल्द निराकरण करने हेतु विभागों से चर्चा उपरांत निराकृत करने हेतु कहा गया ।संध्या चौपाल का उद्देश्य मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूर्ण करने के साथ साथ ,अन्य योजनाओं का लाभ हितग्रहियों को दिलाना है। जिला प्रशासन की यह पहल आम जनताओ में व्यापक असर कर रही है सभी योजनाओं को लेकर जागरूक हो रहे है। ग्राम पंचायत कोटखर्रा के सरपंच ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर एवं जिला सीईओ सर् का धन्यवाद ज्ञापित किया। एवं पँचायत में स्वीकृत 245 आवास को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रयास करने कहा ।उक्त चौपाल कार्यक्रम में उपसंचालक पँचायत, सीईओ जनपद,आवास के अमलो के अलावा हितग्राही,स्थानीय जनप्रतिनिधि,आम जनता ,मीडिया बंधु भी उपस्थित थे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00