Home Uncategorizedचंपारण के बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी।

चंपारण के बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी।

by RM Mishra
0 comments

पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चनपटिया थाना क्षेत्र में चाकू के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से नगद, मोबाइल, घड़ी, चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।


वीओ —
बताया जा रहा है कि 23 मई को शिकारपुर थाना क्षेत्र के रमेश कुमार ने चनपटिया थाना में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि बाइक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने चाकू दिखाकर दस हजार रुपये, मोबाइल और घड़ी लूट ली थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद दिलु महतो और चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से पांच हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल, टाइटन घड़ी, चाकू और बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिलु महतो पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00