Home देशकार-ट्रक हादसे के बाद IAS खेडकर के माता-पिता पर हेल्पर को अगवा करने का केस दर्ज

कार-ट्रक हादसे के बाद IAS खेडकर के माता-पिता पर हेल्पर को अगवा करने का केस दर्ज

by Sushmita Mishra
0 comments
IAS

नई दिल्ली।’ बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, उनकी पत्नी मनोरमा और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे पर ट्रक के हेल्पर के अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगा है।

मामला 13 सितंबर की शाम का है, जब नवी मुंबई के ऐरोली में उनकी 2 करोड़ की लैंड क्रूजर SUV की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया,

दिलीप और सालुंखे ने ट्रक हेल्पर प्रह्लाद कुमार (22) को जबरन गाड़ी में बैठाकर पुणे के चतुर्श्रृंगी स्थित घर ले जाकर बंधक बना लिया और पिटाई भी की।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत पर जब वह खेडकर के घर पहुंची तो मनोरमा खेडकर ने टीम से बदसलूकी की और उन पर कुत्ता छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने हेल्पर को छुड़ा लिया।

इस दौरान दिलीप व मनोरमा ने अगले दिन थाने आने का वादा किया, लेकिन दोनों SUV समेत फरार हो गए। पुलिस ने मनोरमा पर सरकारी काम में बाधा डालने, सबूत नष्ट करने और आरोपी को बचाने का मामला दर्ज किया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00