अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के प्रकरण में फरार आरोपी सुखराज सिंह एवं सत्यम चंद्राकर गिरफ्तार ।



आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 261/25 धारा- 21(B) NDPS Act  का अपराध किया गया था पंजीबद्ध

आरोपियों के कब्जे से 07.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा), किया गया है जप्त

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,40,000/- रूपये


विवरण:- पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले रायपुर के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में एवं पुराने प्रकरण में फरार आरोपियों को पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

विवरण:-  थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 261/25 धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में  दिनांक 27.12.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि कबीर नगर फेस 01 में हरप्रीत कौर नामक महिला अपने घर के से अवैध मादक पदार्थ हेरोईन रखकर बेचने का कार्य कर रही है कि सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दिया गया था जिस पर आरोपिया हरप्रीत कौर से 16.01 ग्राम हेराईन कीमती 3,20,000 रूपये जप्त किया गया था एवं आरोपिया के पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम कीमती 1,60,000/ रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था, एवं प्रकरण में सुखराज सिंह निवासी भिलाई एवं सत्यम चंद्राकर निवासी डीडी नगर फरार थे।
          श्रीमान पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आज़ाद चौक श्री ईशु अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था की थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर लगातार पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान आज दिनांक 18.02.2026 को सुखराज सिंग एवं सत्यम चन्द्राकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुखराज सिंग द्वारा खारून नदी रेल्वे ब्रिज के नीचे जमीन पर दबाकर 7.12 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती 1,40,000 रूपये निकालकर पेश करने पर प्रकरण में जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायलय पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी –
01) सुखराज सिंग पिता संतोख सिंग उम्र 27 वर्ष साकिन सनातन नगर कोहका भिलाई सड़क नं. 14, म.नं. 14, थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

02)सत्यम चन्द्राकर पिता दिलीप चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन सुंदर नगर वासुदेव अस्पताल के सामने चन्द्राकर काम्पलेक्स थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग.)

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

शिक्षा विभाग में कथित अनियमितता: निलंबित पद पर शिक्षक की पदस्थापना, सरपंच ने DEO-BEO के खिलाफ कलेक्टर से की शिकायत !

एनईपी-2020 के तहत तकनीकी शिक्षा में बदलाव पर बीपीयूटी में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

चंपारण के बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी।