प्रतापपुर (सूरजपुर)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आई यह खबर न केवल दिल दहला देने वाली है बल्कि पूरे समाज के अंतःकरण को झकझोर देने वाली है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही सिर्फ पाँच साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने जो अमानवीय कृत्य किया, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया।

यह घटना सोमवार की दोपहर की है। बच्ची रोज़ की तरह स्कूल से लौटकर अपने घर के पास ही खेल रही थी। माता-पिता पास के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक रोशन टोप्पो वहाँ पहुँचा और मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। घर पहुँचते ही उस दरिंदे ने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
बच्ची दर्द और भय से चीखना चाहती थी, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को आरोपी के घर से आती कराह की आवाजें सुनाई दीं तो वे वहाँ पहुँचे — और जो दृश्य देखा, उसने सबको सुन्न कर दिया।
बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी, और आरोपी उसी के पास बैठा हुआ था। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची की हालत गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- घटना के तुरंत बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.