Home छत्तीसगढ़प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला व्याख्याता व कर्मचारी की शिकायत पर गिरफ्तारी

प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला व्याख्याता व कर्मचारी की शिकायत पर गिरफ्तारी

by Sushmita Mishra
0 comments
प्राचार्य

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बगीचा थाने के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा में पदस्थ प्राचार्य पर महिला व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य फोन पर अश्लील बातें करता था और विद्यालय परिसर में भी छेड़छाड़ की घटनाएं कीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित दो प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के उजागर होते ही विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00