नई दिल्ली/बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सोमवार को नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर चर्चा की। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार, सुविधाओं में वृद्धि और उड़ान सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।
बैठक में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी बिलासपुर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल यात्रियों को सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.