dearness allowance increased: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता अब 48% हुआ

dearness allowance increased नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अब महंगाई भत्ता 45% से बढ़कर 48% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

Suspicious Death : दरवाजे तोड़कर अंदर गई पुलिस: दम तोड़े मिले पति-पत्नी, Suicide Note नहीं

इस निर्णय से करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार तीन महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) का एरियर भी देगी, जिससे कर्मचारियों के हाथ में अच्छी-खासी रकम आएगी।

कितना बढ़ेगा वेतन?

DA में 3% की बढ़ोतरी से अलग-अलग वेतनमान वाले कर्मचारियों के वेतन में हज़ारों रुपये की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए, जिनका बेसिक वेतन ₹30,000 है, उन्हें हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे, और तीन महीने का एरियर ₹2,700 के करीब होगा।

Battery-powered vehicle protest: कुलियों की रोजी-रोटी पर संकट, रायपुर स्टेशन में बैटरी कार के खिलाफ प्रदर्शन

पेंशनर्स को भी फायदा

इस फैसले का लाभ 68 लाख से अधिक पेंशनर्स को भी मिलेगा, क्योंकि उन्हें भी महंगाई राहत (DR) के रूप में समान बढ़ोतरी दी जाती है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।