नुआपाड़ा(ओडिशा) में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने भरी विजय की हुंकार
भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर नुआपाड़ा(ओडिशा) में समाज की नई ताकत जुड़ी भाजपा से
जय ढोलकिया की प्रचंड जीत के लिए नुआपाड़ा(ओडिशा) में गूंजा संकल्प का स्वर
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा – भाजपा ही विकास और सम्मान की गारंटी है

नुआपाड़ा/ओडिशा/बागबहरा/महासमुंद/ आरंग/रायपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नुआपाड़ा में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने सशक्त और प्रेरणादायक संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और ताकत का संचार किया।

सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि — देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। अब भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया जी की प्रचंड जीत के साथ नुआपाड़ा भी विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, जिसकी मेहनत और निष्ठा से पार्टी गाँव-गाँव तक पहुँची है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विकास और सम्मान की विचारधारा है।

भाजपा समाज के हर वर्ग की आवाज़ है — यही जनता की असली ताकत है। भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का जीवंत संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान नुआपाड़ा(ओडिशा) जिले के कई जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुरु खुशवंत साहेब जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने सभी का भाजपा परिवार में अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन सामल जी, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग जी, सांसद,विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ा और पूरा परिसर भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.