Gariaband lightning accident गरियाबंद/रायगढ़, 1 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के दो जिलों गरियाबंद और रायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य बाल-बाल बचे हैं। मौसम की यह कहर बरपाने वाली मार न सिर्फ इंसानों पर, बल्कि मवेशियों पर भी पड़ी है।
Interior designer duped: बैंक अधिकारी बनकर की ठगी, भिलाई में डिज़ाइनर से उड़ाए 2 लाख
गरियाबंद में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान:
-
डीलेश्वरी दुर्गा (43 वर्ष)
-
सूरजो बाई (60 वर्ष)
जानकारी के अनुसार, महिलाएं घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी हुई थीं, तभी अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठी एक गर्भवती महिला, एक बच्चा और अन्य दो लोग इस घटना में बाल-बाल बच गए। गांव में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।
officer transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों का तबादला
रायगढ़ में भी बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
इसी तरह की एक घटना रायगढ़ जिले में भी सामने आई, जहाँ दो युवक बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी।
दोनों युवक पास के महुआ पेड़ के नीचे ठहरे हुए थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के नाम:
-
आकाश किंडो (19 वर्ष)
-
लिबुर केरकेट्टा (19 वर्ष)
इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.