Home छत्तीसगढ़murder of friend: मानसिक रोगी ने धारदार हथियार से दोस्त का किया कत्ल

murder of friend: मानसिक रोगी ने धारदार हथियार से दोस्त का किया कत्ल

by Sushmita Mishra
0 comments

murder of friend बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 30 सितम्बर 2025| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वजह वर्षों पुरानी दोस्ती में आई कड़वाहट और लगातार की जा रही “परेशानी” बताई जा रही है।

Actor Vijay : करूर भगदड़: FIR दर्ज होने पर एक्टर विजय का तीखा बयान, बदले की राजनीति का आरोप


मोपका के दुर्गा पंडाल के पास हुई वारदात

यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35) और कमलेश सूर्यवंशी (25) मोपका के दुर्गा पंडाल के पास बैठे थे। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो अचानक हिंसक हो गई।

Enforcement Directorate Raipur: ED पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का दावा

अस्पताल में हुई युवक की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दिनेश को सिम्स अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00