Home छत्तीसगढ़GST टीम की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री के मालिक गिरफ्तार, भारी सामग्री जब्त

GST टीम की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री के मालिक गिरफ्तार, भारी सामग्री जब्त

by Sushmita Mishra
0 comments

रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान, रैपर और मशीनें जब्त की हैं।

सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री संचालक रात के अंधेरे में कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम करवाता था। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में फैक्ट्री चलाने की जानकारी मिलने पर GST टीम ने छापेमारी की रणनीति तैयार की।

टीम ने आधा किलोमीटर पहले गाड़ियों की लाइटें बंद कर दी और फैक्ट्री के चारों ओर संभावित गुप्त रास्तों की जांच की। रात करीब 3 बजे सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश किया। अधिकारियों को देख फैक्ट्री के सभी कर्मचारी सकपका गए।

जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कर चोरी और गुटखा व्यापार में टैक्स चोरी रोकने के लिए की गई है। गिरफ्तार व्यापारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00