Home देशभारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, राजस्थान से मानसून विदाई पर

भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, राजस्थान से मानसून विदाई पर

by Sushmita Mishra
0 comments
वैष्णो

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को फिर से रोका गया। 19 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा रविवार से शुरू होनी थी, लेकिन तेज बारिश के चलते इसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया। 26 अगस्त को मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। बलिया में चक्की नौरंगा गांव में 5 मकान और 5 दुकानें नदी में समा गईं। इस मानसून सीजन राज्य में 654.2mm बारिश हुई जो औसत 679.3mm बारिश से 4% कम है।

हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में सपड़ी रोह गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। कई घरों तक मलबा पहुंच गया। 8 घर खाली भी कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। राज्य में 12 सितंबर तक 133% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस पीरियड में 64.6mm बारिश की तुलना में 150.4mm बारिश हो चुकी है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से रविवार से मानसून विदाई की शुरुआत हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश को अभी दो हफ्ते और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मालवा-निमाड़ इलाके में बारिश का एक और दौर 16 से 22 सितंबर के बीच शुरू होने की संभावना है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00