Home छत्तीसगढ़विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय ने चलाया जागरूकता अभियान

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय ने चलाया जागरूकता अभियान

by Sushmita Mishra
0 comments
फिजियोथेरेपी

रायपुर, 8 सितम्बर 2025. विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी और संवाद के माध्यम से आमजन को फिजियोथेरेपी के महत्व से अवगत कराया।

इस दौरान ऑर्थो/मस्कुलोस्केलेटल, न्यूरो, कार्डियो-पल्मोनरी, रीहैबिलिटेशन, बाल एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी फिजियोथेरेपी के साथ ही खेलों से जुड़ी फिजियोथेरेपी की विभिन्न विधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल ऑक्सीज़ोन में आयोजित जागरूकता रैली से हुई, जिसमें फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए फिजियोथेरेपी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस पहल की वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की।

इसके बाद डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के स्त्री रोग विभाग में छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पीसीओडी, गर्भावस्था, प्रसूति पश्चात, गर्भाशय प्रोलैप्स और सर्वाइकल कैंसर उपचार के पश्चात महिलाओं के लिए उपयोगी फिजियोथेरेपी व्यायामों का प्रदर्शन किया।

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी महाविद्यालय द्वारा यह संदेश दिया गया कि मांसपेशियों की मजबूती, लचीलापन और दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ के लिए फिजियोथेरेपी अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे आवश्यकता पड़ने पर योग्य फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00