Home छत्तीसगढ़केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी

by RM Mishra
0 comments

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय को उनके हालिया जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि यह यात्रा न केवल छत्तीसगढ़ की नई संभावनाओं को उजागर करने वाली रही, बल्कि नई उम्मीदों और संकल्पों को भी लेकर आई। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के अवसरों को तलाशा, जिससे राज्य और देश की प्रगति में नए आयाम जुड़े।

साथ ही, MOTN (Mood Of The Nation) के हालिया सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर रहे हैं। यह उपलब्धि उनकी दूरदर्शिता, नीतिगत निर्णय और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकप्रियता केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि जनभावना का वास्तविक प्रतीक है।

अंत में, मंत्री साहू ने मुख्यमंत्री को भविष्य के कार्यों और योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि राज्य की प्रगति इसी उत्साह और निष्ठा के साथ जारी रहेगी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00