Home देशशिमला में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, पहाड़ी क्षेत्रों में दहशत का माहौल

शिमला में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, पहाड़ी क्षेत्रों में दहशत का माहौल

by Sushmita Mishra
0 comments
लैंडस्लाइड

उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।

जालंधर और लुधियाना के कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर चुका है। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किमी का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। भाखड़ा डैम के गेट 4 फीट तक खोले गए।

हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं।

हरियाणा में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सोमवार सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार दर्ज किया गया।

सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। कैथल के सोंगल गांव में घरों में पानी घुस गया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00