कांकेर।’ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने पर युवक को नक्सलियों ने मार डाला। जनअदालत में उसे मौत की सजा सुनाई गई। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का भी आरोप लगाया। वहीं गुरुवार को युवक के तिरंगा फहराने का वीडियो सामने आया था। यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मुनेष नुरूटी (25) ग्राम बिनागुंडा का रहने वाला था। 15 अगस्त को उसने ग्रामीणों के साथ नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। 16 अगस्त को नक्सलियों ने जनअदालत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 19 अगस्त को बैनर लगाकर मुखबिरी की बात कही थी।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.