Home छत्तीसगढ़एक शाम वीर शहीदों के नाम : डॉ. आंबेडकर स्कूल मगरपारा में देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति

एक शाम वीर शहीदों के नाम : डॉ. आंबेडकर स्कूल मगरपारा में देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति

by Sushmita Mishra
0 comments

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. आंबेडकर स्कूल, मगरपारा में “एक शाम वीर शहीदों के नाम” शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप प्रजेंस द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति रही।

CG NEWS: बेटे ने चुराया था 2 लाख के जेवरात, खुलासे से पिता और परिजन हैरत में पड़े

मुख्य अतिथि मान. वंदना महेश चन्द्रिकापुरे और मान. राजश्री सारंगराव हुमने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी मान. सुम्मत सिंह साहू ने सरदार भगत सिंह, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

थाना प्रभारी सुम्मत सिंह साहू ने अपने उद्बोधन में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च सेवाओं में जाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। वहीं भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश हुमने ने बताया कि आने वाले समय में इस प्रतियोगिता को प्रांतीय स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा और छालीवुड कलाकारों को मंच से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में प्रथम राउंड में 24 कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनमें से 10 कलाकारों को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया। इनमें प्रथम स्थान पर आशुतोष कटकवार, द्वितीय संगीता भटनागर और तृतीय स्थान पर अशोक कुमार रहे। निर्णायक मंडल के प्रमुख मोहम्मद इस्माईल खान और श्रीमती चंपा भट्टाचार्य द्वारा विजेताओं को शील्ड और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

देशभक्ति गीतों से सजी इस संध्या में जावेद खान और राजेश रामटेके ने डुएट गीत प्रस्तुत किए, वहीं महेश चन्द्रिकापुरे, क्रांति जाटवर और सयन मंडल सहित अन्य कलाकारों ने भी देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00