गुजरात की देवभूमि द्वारका में आज भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जगत मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। मुंबई के जेमिनी ग्रुप ने रिलायंस के सहयोग से यह सजावट की है। रोशनी से जगमगाते मंदिर की झलक 10 किमी दूर से भी देखी जा सकती है।
भगवान का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया सुबह 5 बजे भगवान द्वारकाधीश के उत्थापन दर्शन हुए। इसके बाद सुबह 6 बजे मंगला आरती हुई। जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान का केसरिया वस्त्रों से श्रृंगार किया गया है। भगवान के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।
लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन और प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए, रेलवे विभाग ने जन्माष्टमी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इसके अलावा एसटी विभाग अतिरिक्त बसें भी चला रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगत मंदिर के बाहर एक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.