Home छत्तीसगढ़तेंदुए ने बछड़े की जान ली, कांकेर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनीवासी दहशत में

तेंदुए ने बछड़े की जान ली, कांकेर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनीवासी दहशत में

by bhaskar@admin
0 comments

कांकेर : कांकेर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता हुआ नजर आया। वहीं तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया।

इस दौरान पूरे मंजर का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखा और वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।

इस घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया, खासकर स्कूली बच्चों को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। इस घटना के बाद अब तक वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00