Home छत्तीसगढ़दीपका में अद्भुत घटना: गाय ने शुरू किया चमत्कारिक दूध देना

दीपका में अद्भुत घटना: गाय ने शुरू किया चमत्कारिक दूध देना

by Sushmita Mishra
0 comments

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अद्भुत मामला सामने आया है, जहां बिना गर्भधारण किए एक गाय लगातार दूध दे रही है। यह घटना जिले के पाली रोड, दीपका क्षेत्र में घटी है और स्थानीय लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

नक्सली आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एतुआ उरांव की बेटी को मिलेगी नौकरी

गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी चार साल की गाय ने बछड़ा दिए बिना ही दूध देना शुरू कर दिया है। आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जन्म देने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है।

धनंजय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से गाय को रात में बांधने के बाद अगली सुबह वहां दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी।

यह खबर फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे। लोग इसे कामधेनु गाय मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं। हिंदू धर्म में कामधेनु को देवी स्वरूप माना जाता है, और इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी आस्था और उत्सुकता पैदा कर दी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00