15 मिनट में 26 फुट बढ़ा जलस्तर: नदी के तांडव से तबाही, 51 की मौत, हजारों घर जलमग्न

अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार तड़के आई भीषण बाढ़ से मची भारी तबाही का दायरा बढ़ गया है। इस भयानक बाढ़ में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 से 51 तक पहुंच गया है। इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र केर काउंटी रहा है। अकेले इसी क्षेत्र में ही 15 बच्चों सहित 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी कई लोग मारे गए हैं। इस अचानक आई बाढ़ ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

15 मिनट में 26 फुट बढ़ा ग्वाडालूप नदी का जलस्तर

बारिश और बाढ़ से मची तबाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां की ग्वाडालूप नदी का जलस्तर मात्र 45 मिनट में 26 फुट तक बढ़ गया। इसके चलते पेड़ जड़ से उखड़ गए, वाहन पानी में बह गए और अनेक इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हजारों घर पानी में डूब गए।

नदी किनारे समर कैंप से बही 21 लड़कियां अब तक लापता 

इस बाढ़ के समय हंट क्षेत्र में स्थित ग्वाडालूप नदी किनारे चल रहे ‘मिस्टिक समर कैंप’ में 27 लड़कियां शामिल थीं, जो अब भी लापता हैं। बचाव दल लापता लड़कियों की तलाश में जुटा है और राज्य में आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। यह कैंप हर वर्ष बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है और बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील इलाके में होने के बावजूद ऐसे आयोजनों को वर्षों से जारी रखा गया है। बचाव कार्य बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद ली जा रही है।

अब तक 850 लोगों को किया गया रेस्क्यू

राहत दल अब तक 850 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा है। राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार चौबीसों घंटे चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हालांकि, इस भयावह त्रासदी को लेकर स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि बाढ़ जैसी आपात स्थिति के लिए कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कई लोगों का मानना है कि यदि समय रहते चेतावनी दी जाती, तो इतनी बड़ी संख्या में जानें नहीं जातीं और समर कैंप में भाग ले रहे बच्चों को भी सुरक्षित निकाला जा सकता था।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

1.57 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया।

विकास और सांस्कृतिक विरासत के शानदार संगम के साक्षी बना राज्योत्सव 2025

अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान।