अवैध संबंध के शक में देवरानी-भाभी के बीच हिंसक झगड़ा, मां-बेटे को भी लगी चोटें

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर देवरानी और भाभी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़े में बीच-बचाव करने आई मां और बेटे को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलखिया निवासी मनमति चौहान (38) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। करीब एक साल पहले पति धोबाराम चौहान का निधन हो चुका है। मनमति की एक बेटी और 15 वर्षीय बेटा है। वहीं ग्राम पिपराही निवासी सरस्वती चौहान उसकी देवरानी है, जिसे संदेह था कि मनमति और उसके पति ओमप्रकाश चौहान के बीच अवैध संबंध हैं।

नशे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ 04 अंतराज्यीय तस्करो से 320 नग अवैध मादक पदार्थ कफ सिरफ बरामद ।

इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 27 अगस्त की दोपहर सरस्वती भाभी के घर पहुंची और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गाली-गलौज करते हुए मनमति की पिटाई कर दी। मनमति की चीख सुनकर उसका बेटा अरुण चौहान और मां बुधवारों बाई बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन सरस्वती ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इस घटना में तीनों को आंख, पैर, कमर और कान में चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पहले समझौते की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बनने पर मनमति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई