PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा:उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई

मणिपुर

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले राज्य में फिर हिंसा भड़की। गुरुवार देर रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी।

यह घटना पीसोनमुन गांव में हुई, जो चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाया। लाठीचार्ज भी किया। हालांकि कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मोदी 13 सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे और 8,500 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। मोदी चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। यह इलाका कुकी बहुल है। इसके साथ ही पीएम मैतेई बहुल इलाके इंफाल से 1,200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी करेंगे।

मणिपुर हिंसा के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है। मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

1.57 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया।

विकास और सांस्कृतिक विरासत के शानदार संगम के साक्षी बना राज्योत्सव 2025

अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान।