Home देशउपराष्ट्रपति चुनाव- 17 अगस्त को फाइनल होगा NDA का उम्मीदवार:21 अगस्त को नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव- 17 अगस्त को फाइनल होगा NDA का उम्मीदवार:21 अगस्त को नामांकन

by Sushmita Mishra
0 comments
चुनाव

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA कैंडिडेट के नाम पर 17 अगस्त को मुहर लगेगी। एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी, इसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जा सकता है।

यह कैंडिडेट 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेगा। इस दौरान NDA शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

उधर विपक्षी गठबंधन के नेता भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा के लिए 18 अगस्त को बैठक कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे INDIA ब्लॉक लीडर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।

दरअसल, जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00