उपराष्ट्रपति चुनाव- NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नॉमिनेशन भरा:मोदी पहले प्रस्तावक, शाह-राजनाथ, नड्डा भी मौजूद रहे

उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली।’ NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। नॉमिनेशन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

17 अगस्त को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था।

राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।

दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।