पूंजीपथरा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छर्राटांगर और पाकादरहा गांव के बीच स्थित कुरकुट नदी के डेम में एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह मंगलवार सुबह सामने आई जब ग्रामीणों ने पंप हाउस के पास शव को पानी में तैरते हुए देखा।
ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
मृतक कि पहचान बिजक दास महंत पिता भानु दास उम्र 35 वर्ष निवासी छर्राटांगर थाना पूंजीपथरा के रूप मे कि जा रही है। ग्रामीणों के बताये अनुसार मृतक कुछ समय दिमागी हालत सही नहीं थी।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.