Home छत्तीसगढ़केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भोरमदेव में पूजा-अर्चना की एवं भागवत कार्यक्रम में शामिल हुए

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भोरमदेव में पूजा-अर्चना की एवं भागवत कार्यक्रम में शामिल हुए

by RM Mishra
0 comments

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान भक्ति और विकास के संकल्प को दोहराया। श्री साहू ने ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देते हुए ‘भोरमदेव कॉरिडोर’ के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की।
भोरमदेव दर्शन के पश्चात केन्द्रीय मंत्री श्री साहू ग्राम सिंघनपुरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री कुमार सिंह साहू जी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में सहभागिता की। उन्होंने व्यास पीठ को नमन कर दिव्य कथा का श्रवण किया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सेवा के मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य चेतना है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें कर्तव्य और लोककल्याण का संदेश देती हैं, जो समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने इस गरिमामयी आध्यात्मिक आयोजन के लिए आयोजक परिवार और समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक साधुवाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00