Home देशSaddu Unidentified Corpse: सड्डू में तालाब से मिला शव, इलाके में फैली दहशत

Saddu Unidentified Corpse: सड्डू में तालाब से मिला शव, इलाके में फैली दहशत

by Sushmita Mishra
0 comments

Saddu Unidentified Corpse 29 सितम्बर 2025 | रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शीतला तालाब में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।

United Nations General Assembly : पाक ने ही खोली अपनी पोल: जयशंकर के कटाक्ष पर UNGA में तिलमिलाकर दे दिया कबूलनामा

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव कई घंटे पुराना हो सकता है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल शव को मेकाहारा अस्पताल की शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान किया जा रहा है।

Majhgwan : हत्या या हादसा? मझगंवा पुलिस जुटी गुत्थी सुलझाने में

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है – आत्महत्या, दुर्घटना या कोई आपराधिक साजिश।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00