नशा मुक्त भारत अभियान के तहत, आज करोगे नशा कल पाओगे सजा… का स्लोगन दिया गया

बिलासपुर राज किशोर नगर:- रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है जब हम रक्तदान करते हैं तो हमें मौन आशीर्वाद प्राप्त होता है क्योंकि हमें यह नहीं पता होता कि हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान किसका जीवन बचाता है इस प्रकार यह निःस्वार्थ सेवा भी हुई। जिसका बहुत पुण्य जमा होता है।

नक्सलियों की जन अदालत: आदिवासी युवक की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाकर कई ग्रामीणों को धमकाया

यह बातें टिकरापारा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कही। आपने सभी को युवा कल का महत्व बताते हुए नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य यूके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महा पुण्य है इसका महत्व हमें तब समझता है जब कभी हमें रक्त की आवश्यकता होती है। दीदी के व्याख्यान से रक्तदान से संबंधित सभी मिथ दूर हुए व सभी ने रक्तदान के लाभ को जाना। अपने स्वास्थ्य की जांच कर सभी छात्र-छात्राओं को इस अभियान में अवश्य शामिल होना चाहिए।

रेड क्रॉस यूनिट व एनएसएस प्रमुख एन के गवेल सर ने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय, मंजू दीदी और पूरी टीम का धन्यवाद किया।

अंत में दीदी ने सभी से नशा मुक्ति का संकल्प कराया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर राजकुमार सचदेव ने किया। प्राचार्य ने मंजू दीदी को भारत की महान क्रांतिकारी महिलाएं साहित्य भेंट किया

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई