CG: गौमांस बेच रहे दो लोग गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने की थी शिकायत

हिंदू

तखतपुर- तखतपुर में पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन गौमांस काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर धारा कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 बीएनएस 299 के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चुलघट रोड़ निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउण्ड में दो युवक साउल मसीह और संजय खेस ने गाय को काटकर उसकी मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंचें। जहां दोनों आरोपी गाय के मांस काटते हुए मिले।

कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व के दिन गौ हत्या कर उसकी मांस काटने की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश था। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल टीम के साथ मिशनकम्पाउण्ड के पास पहुंचें और दोनों आरोपीयों को धर दबोचा। वहां पर गाय के कटे हुए मांस भी मिले पुलिस आरोपीयों को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।