मगरपारा चौक में नाबालिग से धारदार चाकू बरामद, दो आरक्षक होंगे पुरस्कृत

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। तालापारा क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों की चेकिंग के लिए रवाना किए गए आरक्षक क्रमांक 534 देवेंद्र दुबे और आरक्षक क्रमांक 1122 नितेश सिंह ने मगरपारा चौक में संदिग्ध हालात में घूम रहे एक नाबालिग युवक को रोका।

जांच के दौरान तलाशी लेने पर नाबालिग के पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने दोनों आरक्षकों की प्रशंसा की है और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बीजापुर में IED ब्लास्ट…एक जवान शहीद, 3 जख्मी:सर्चिंग पर निकली थी DRG की टीम

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।