Home छत्तीसगढ़बिलासपुर में लैपटॉप रिपेयरिंग और सेकंड हैंड लैपटॉप का भरोसेमंद ठिकाना

बिलासपुर में लैपटॉप रिपेयरिंग और सेकंड हैंड लैपटॉप का भरोसेमंद ठिकाना

by Sushmita Mishra
0 comments

बिलासपुर। शहर में तकनीकी उपकरणों की मरम्मत और खरीद-फरोख्त के लिए अब लोगों को बड़ी कंपनियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। बिलासपुर के सीएमडी चौक स्थित विद्या नगर में एक्साबाइट लैपटॉप सर्विस संचालित की जा रही है, जहां लैपटॉप से जुड़ी हर समस्या का समाधान उपलब्ध है।

संस्थान के डायरेक्टर निर्मल साहू ने बताया कि यहां लैपटॉप मदरबोर्ड रिपेयरिंग, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा सेकंड हैंड लैपटॉप भी खरीदने को मिलते हैं। खास बात यह है कि पुराने और खराब लैपटॉप यहां उचित दाम पर खरीदे भी जाते हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलता है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान में भी मदद होती है।
निर्मल साहू का कहना है कि आज के डिजिटल युग में लैपटॉप हर वर्ग की जरूरत बन चुका है। छात्र, व्यापारी, पेशेवर और आम उपभोक्ता तकनीकी समस्या आने पर अक्सर परेशान रहते हैं। Exabyte Laptop Service एक्साबाइट लैपटॉप सर्विस ऐसे ही लोगों के लिए भरोसेमंद विकल्प है। यहां प्रशिक्षित तकनीशियन कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का दावा करते हैं।

ग्राहक संस्था से सीधे मोबाइल नंबर 9300 191111 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
सुविधाजनक स्थान और पारदर्शी सेवा की वजह से यह सेंटर बिलासपुर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। तकनीकी दुनिया में बेहतर और किफायती सेवाओं के लिए एक्साबाइट लैपटॉप सर्विस अब शहरवासियों की पहली पसंद बनती जा रही है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00