Home छत्तीसगढ़खाद की कमी और बिजली कटौती के बाद आयुष्मान में भी इलाज बंद

खाद की कमी और बिजली कटौती के बाद आयुष्मान में भी इलाज बंद

by Sushmita Mishra
0 comments

रायगढ़ खाद आपूर्ति के सरकारी दावों के बावजूद, किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती से छत्तीसगढ़ की आम आदमी परेशान हो रहे हैं। निजी अस्पतालो में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का इंजन पूरी तरह फेल हो गया है। प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के 18 महीने के कार्यकाल से आम जनता को निराशा के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। उक्त वक्तव्य रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की आम जनता के मूलभूत जरूरत और सुविधा में सरकार जानबूझकर कमी कर रही है पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला अब यूरिया की कमी और कालाबाजारी किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता दीपक मंडल ने बताया कि खाद की कमी, बिजली कटौती के बाद अब निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपना प्रशासनिक नियंत्रण खो चुकी है आम जनता का भरोसा अब इस सरकार पर नहीं रहा छत्तीसगढ का हर वर्ग आंदोलित है। किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन मोदी की गारंटी पूरा करने को कह रहे हैं।

किसानों के मनोबल और विकास पर असर

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा “छत्तीसगढ़ पहले ही किसान आत्महत्या के मामलों में शीर्ष राज्यों में है. यह उर्वरक संकट कृषि संकट को और बढ़ाएगा और किसानों को कर्ज और निराशा की गहरी खाई में धकेल देगा.” छत्तीसगढ़ में उर्वरक की कमी केवल कृषि उत्पादन पर असर नहीं डाल रही, बल्कि यह किसानों के मनोबल और आर्थिक स्थिरता पर गहरा असर डाल रही है. यदि राज्य सरकार समय रहते महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाती है, तो इसका सामाजिक, आर्थिक और मानवीय प्रभाव गंभीर रूप ले सकता है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़क पर उतरेगी।
मिडिल क्लास और किसान प्रभावित
मंडल ने कहा पहले 400 यूनिट बिजली हाफ योजना बंद किया अब छत्तीसगढ़ के अघोषित बिजली कटौती बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। गांव में जहरीले जीव जंतु सबसे अधिक निकलते हैं, उन्हें 24 घंटे जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली कभी भी दिन हो या रात गुल हो जाती है। मैदानी इलाकों में बिजली कटौती का असर किसानों के कृषि कार्य पर भी पड़ता है। 400 यूनिट बिजली हाफ योजना बंद होने से किसान और मिडिल क्लास परिवार प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा सरकार के नाकामी का असर आम जनता के जेब पर पड़ रहा है।

लाखों लोग होंगे परेशान

छत्तीसगढ़ में कैशलेश इलाज सेवा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने ऐलान किया है कि, अगले महीने की शुरुआत यानी एक सितम्बर से प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में आयुषमान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगी। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार के द्वारा करीब छह महीने से अस्पतालों को आयुषमान के तहत किये गए इलाज के खर्च का भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से अब प्राइवेट अस्पतालों ने कैशलेश इलाज सेवा जारी रखने में असमर्थता जताई है। इसका असर भी छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब किसान और मजदूर तथा आम जनता के जनजीवन पर पड़ेगा। डबल इंजन भाजपा सरकार के फेल सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ेगा

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00