चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल

आरंग: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में चोरों ने बस स्टैंड के आसपास की 5 दुकानों पर धावा बोल दिया. 7 नकाबपोश चोरों ने देर रात पूरी वारदात को अंजाम दिया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 53 से लगे लखौली में चोरों ने रात लगभग 12.38 बजे रीवा रोड स्थित वीके सोनी ज्वेलर्स सहित 5 दुकानों में शटर के ताले तोड़कर बड़ी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामानों के आंकलन कर रही है. वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो की भी जांच जारी है.
चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें 7 नाकाबपोश चोर कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरों के पहनावे से आशंका जताई कि चोरी की वारदात में स्थानीय गिरोह शामिल हो सकते है. वहीं गांव में चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशत हैं.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।