छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट…

बरसेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज फिर जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के अंदर प्रदेश के कुल 24 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. IMD ने 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

ट्रंप को चुभेगा पीएम मोदी का जापान-चीन दौरा, अर्थव्यस्था बूस्ट करने के लिए भारत ने ऑन किया डिप्लोमेसी का ‘स्विच’

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.

वहीं, यलो अलर्ट वाले जिलों में नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर शामिल हैं. इन इलाकों में भी मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-झरने जैसी जगहों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।