Home छत्तीसगढ़theft in jewelery shop: सदर बाजार में सोने की चेन पर हाथ साफ, ज्वेलर्स ने पुलिस को सौंपी फुटेज

theft in jewelery shop: सदर बाजार में सोने की चेन पर हाथ साफ, ज्वेलर्स ने पुलिस को सौंपी फुटेज

by Sushmita Mishra
0 comments

theft in jewelery shop बिलासपुर, 30 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की 19 ग्राम वजनी सोने की चेन दुकान से गायब हो गई है। मामला 26 सितंबर दोपहर का है, जब एक शातिर चोर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ और दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन पार कर गया।

Mahtari Express : ‘महतारी एक्सप्रेस’ बनी शराब तस्करों की गाड़ी: 16 पेटी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

दुकानदार को देर से हुआ चोरी का पता

दुकान के संचालक उदित सोनी, जो खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास रहते हैं और वर्षों से सोने-चांदी का व्यापार कर रहे हैं, को चोरी की जानकारी उस वक्त हुई जब सोमवार रात रोज़ाना की तरह जेवरात का मिलान किया गया। इस दौरान एक महंगी सोने की चेन का अभाव सामने आया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत CCTV फुटेज खंगाली।

Military Action : 26/11: अमेरिका के दबाव में झुकी थी UPA सरकार? चिदंबरम के खुलासे से राजनीतिक भूचाल

CCTV में कैद हुआ आरोपी, पुलिस के पास पहुंचा वीडियो

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि करीब दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में घुसता है और जेवर देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाता है। इसी दौरान वह तेजी से चेन उठाकर जेब में रख लेता है और थोड़ी देर बाद वहां से निकल जाता है। घटना के दो दिन बाद, उदित सोनी ने यह फुटेज कोतवाली थाने में सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00