पुलिस में बेटी की नौकरी नागवार गुजरी, नक्सलियों ने पिता को मार डाला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियानों से नक्सलियों की कमर टूटती जा रही है। सुरक्षाबलों की बढ़ती सक्रियता और दबाव के चलते नक्सली अब बौखलाहट भरे कदम उठा रहे हैं।

रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में हुआ बदलाव

जानकारी के अनुसार, एक तरफ जहां नक्सलियों ने पत्र जारी कर सरकार से वार्ता की अपील की है, वहीं दूसरी ओर एक निर्दोष ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। ग्रामीण की हत्या की यह घटना नक्सलियों की दोहरे चेहरे को उजागर करती है — एक ओर बातचीत की बात, दूसरी ओर हिंसा का तांडव।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से कई बड़े नक्सली ढेर हुए हैं और उनके कई ठिकानों को भी ध्वस्त किया गया है। इससे नक्सली मनौवैज्ञानिक दबाव में हैं और जनता के बीच अपनी धाक जमाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ग्रामीण की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन सुरक्षाबलों ने भरोसा दिलाया है कि इस कायराना हरकत का जल्द बदला लिया जाएगा और दोषियों को कानूनी सजा दिलाई जाएगी।

सरकार और पुलिस दोनों ने साफ कर दिया है कि नक्सलवाद के खिलाफ यह लड़ाई आखिरी मुकाम तक लड़ी जाएगी, और निर्दोषों की हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।