कवर्धा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज बाबा भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदियों से भेंटकर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों की जानकारी ली।
NH-30 केशकाल सेक्शन का होगा कायाकल्प, ₹8.75 करोड़ की स्वीकृति मिली
राज्यपाल डेका ने महिलाओं द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में नई पहचान भी बना रही हैं।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.