चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा, ED का पुतला दहन कर दी चेतावनी…

दुर्ग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पुतला दहन किया. इस दौरान चेतावनी दी कि ED का दुरुपयोग बंद करे, नहीं तो युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव करेगी.

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार भाजपा सरकार के दबाव में ED विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है. यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर बनाने की ओर अग्रसर है. कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते हैं, तो कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर. यहां तक चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर भूपेश बघेल के घर पर ED आती है.

भाजपा सिर्फ बदलापुर की राजनीति कर रही है, परन्तु ये विपक्ष की आवाज़ नहीं जनता की आवाज़ है. युवा कांग्रेस के दिलों में आग है. जितना भाजपा सरकार दबाने का कार्य करेगी, उतने दुगनी रफ़्तार से युवा कांग्रेस जनता की आवाज को तेज करने का काम करेगी.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।