ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने किया ताबड़तोड़ वार…

अभनपुर : अभनपुर बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई.

जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक आरोपी युवक की पहचान नहीं हुई है. गोबरा नवापारा पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।