युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, आरोपियों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे

पिटाई

कवर्धा। कवर्धा के पंडरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को 7 लोगों ने मिलकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि यह घटना बाइक में मामूली ठोकर लगने के बाद हुई। आरोपियों ने युवक को तालाब के झाड़ियों में ले जाकर जान से मारने की भी कोशिश की।

युवक की बेरहमी से पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो फुटेज सामने आने के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।