Thailand Cambodia Conflict: कंबोडिया के हमले में बैंकॉक गैस स्टेशन तबाह, थाईलैंड ने भी की जवाबी एयरस्ट्राइक; 9 की मौत

बैंकॉकः रूस-यूक्रेन, इजरायल-इरान, इजरायल हमास के बाद अब 2 और एशियाई देश युद्ध की चपेट में हैं। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है। आरटी न्यूज के अनुसार इस बीच कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्टों में थाईलैंड द्वारा कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एपी न्यूज के अनुसार दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल हैं।

अपनी जान बचाने को फर्श पर लेटे सैनिक

थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हड़कंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में 14 लोगों की मौत हुई है और कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 घायल हुए हैं।

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें।

थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर जवाबी हमला

इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। अभी और अन्य ब्यौरा का इंतजार है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 – तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ | छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर राज्योत्सव का विधिवत किया शुभारंभ

UN रिपोर्ट और आतंकियों के हथियार… पहलगाम हमले में पाकिस्तान के लिए फांस तैयार

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात