Home देशकरिश्मा कपूर और संजय कपूर की संपत्ति विवाद केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में तनाव

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की संपत्ति विवाद केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में तनाव

by Sushmita Mishra
0 comments
करिश्मा

नई दिल्ली। कारोबारी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अभिनेत्री करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने अपना-अपना पक्ष रखा।

मामले की कार्यवाही सामान्य ढंग से चल रही थी, लेकिन अचानक कोर्टरूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिरह के दौरान दोनों वरिष्ठ वकील आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे को चुप कराने लगे। इस अप्रत्याशित स्थिति से वहां मौजूद अन्य जूनियर वकील ही नहीं बल्कि जज भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और सुनवाई आगे बढ़ी। यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है और करिश्मा कपूर व संजय कपूर परिवार के बीच चल रहा विवाद अब भी अदालत की चौखट पर लंबित है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00