सफलता की कहानीकिसान हितैषी योजनाओं से  समृद्ध और खुशहाल बन रहे किसान



मुख्यमंत्री का जताया आभार
बिलासपुर, 15 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  जारी है।जिले के धान खरीदी केंद्रों  में बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। संग्रहण केंद्र पहुंचे किसानों ने खरीदी व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए  कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। ग्राम सेमरताल के किसान शिवकुमार धीवर ने बताया कि वे 4 एकड़ भूमि में धान की फसल लगाते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि से खाद-बीज लेने में सहूलियत हो जाती है। केंद्र एवं राज्य शासन की किसान हितैषी अन्य योजनाओं से भी किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री धीवर ने कहा कि वह 146 कट्टी धान विक्रय करने केंद्र पहुंचे है। धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं,  तौल सही तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था है। सही तौल, व्यवस्थित खरीदी, और पारदर्शी स्पष्ट प्रक्रिया के साथ प्रशासन की सघन निगरानी से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान भी शीघ्रता से हो रहा है। श्री धीवर ने कहा कि उन जैसे छोटे किसानों के लिए सरकारी योजनाएं किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में  बनाई गई योजनाओं से किसानों का जीवन समृद्ध और खुशहाल बन रहा है। 

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने सदस्य

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव साय की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश प्रदेश कार्यालय से दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ।

छत्तीसगढ़ में MSME, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंडस्ट्री को मिलेगी गति ।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर होंगे सृजित ।

प्रेमनगर क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात:पवनपुर-परमेश्वरपुर-अर्जनपुर-मकरबंधा-तिवरागुड़ी मार्ग के लिए 23.62 करोड़ की मंजूरी