नक्सल विरोधी अभियान में सफलता, CRPF ने बरामद किया भारी मात्रा में सामग्री

CRPF

गरियाबंद। जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर मैनपुर थाना क्षेत्र के भालुडिग्गी वन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए सामग्रियों को बरामद कर नष्ट कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, 30 अगस्त को “सी” स्तर का एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एफ/65 और जी/65 कंपनियों की संयुक्त टुकड़ी शामिल रही। इस दौरान जंगल में छानबीन करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। बरामद सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

CRPF अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। वहीं इस अभियान से क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई