छत्तीसगढ़ में छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल से निकाले जाने के बाद फंदे पर झूलती मिली लाश

रायपुर : छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा रायपुरा आरडीए काॅलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। प्रिंसिपल की डाट खाने के बाद से ही छात्रा गुमशुम रहने लगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची और अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका छात्रा का नाम यामिनी ध्रुव था। छात्रा पंडित गिरजाशंकर मिश्रा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को किसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही छात्रा को टीसी थमा दी गई थी। इस बात से दुखी छात्रा अपने घर पहुंची और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवती की मौत की खबर परिजनों ने पुलिस को दी। मामले में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।