Home Uncategorized

तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया



तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया

by RM Mishra
0 comments



रायपुर, 19 जनवरी 2026।
तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की रोकथाम तथा शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) दिशानिर्देशों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन आज सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया।

कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) सेल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री संजीव झा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसे जनस्वास्थ्य की प्राथमिकता बताया और विभागीय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।


कार्यशाला का परिचय डॉ. के. के. सहारे, उप संचालक (NTCP) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक श्री रणवीर शर्मा ने विशेष संबोधन में तंबाकू नियंत्रण को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर जोर दिया। वहीं SIHFW के संचालक डॉ. एस. एस. पामभोई ने मार्गदर्शक उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता रेखांकित की।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी डॉ. आनंद वर्मा, राज्य सलाहकार (NTCP) द्वारा दी गई। तंबाकू मुक्त ग्राम एवं TOFEI दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा श्री संजय नामदेव, तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञ एवं पूर्व यूनियन/वाइटल स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट कंसल्टेंट ने की।

इसके पश्चात डॉ. राज दीवान, एसोसिएट प्रोफेसर, शासकीय दंत महाविद्यालय द्वारा जिला स्तर पर सफल TOFEI क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए दिशानिर्देशों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

कार्यक्रम में COTPA अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं 7 की जानकारी श्रीमती ख्याति जैन, राज्य विधिक परामर्शदाता (NTCP) ने दी। वहीं तंबाकू के हानिकारक प्रभावों एवं जिलों में संचालित तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों पर डॉ. मुनिश भगत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, OST सुपेला ने जानकारी साझा की।

कार्यशाला का समापन “Choose Life – Not Tobacco (जीवन चुनें – तंबाकू नहीं)” के सशक्त संदेश के साथ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी तथा जिला नोडल अधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, रायपुर डॉ. प्रीति नारायण की विशेष उपस्थिति रही।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00