Special video released on 15 August: रोहित शर्मा ने गौतम गंभीर को लगाया गले, विराट कोहली भागे ऋषभ पंत से

15 August पर ऋषभ पंत का खास तोहफा

15 August के मौके पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत का जश्न नजर आ रहा है। बता दें कि भारत ने 9 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

रोहित ने गंभीर को लगाया गले, विराट से मस्ती

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रविंद्र जडेजा ने फाइनल में विनिंग शॉट खेला, पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा। कप्तान रोहित शर्मा ने कोच गौतम गंभीर को गले लगाया, जबकि ऋषभ पंत शैम्पेन स्प्रे करते हुए विराट कोहली पर निशाना साधते दिखे। मजेदार पल ये रहा कि विराट पंत की शरारत से बचने के लिए भागते नजर आए।

पंत का दिल छू लेने वाला मैसेज

वीडियो शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन लिखा—
“स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत। कुछ पल हमेशा याद रहते हैं और भारत के लिए जीतना उनमें सबसे ऊपर है। भारतीय होने पर गर्व है।”

इंग्लैंड सीरीज में चोटिल हुए पंत

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर में लगी थी, जिससे उन्हें टो फ्रैक्चर हो गया। इसी वजह से वह आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए। सीरीज में पंत ने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 479 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

Read Also: Bihar Elections 2025: पीएम मोदी का ओबीसी कार्ड, ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाने का ऐलान

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

Rahul Dravid :द्रविड़ की विरासत को आगे बढ़ाया बेटे समित ने, प्रमुख क्रिकेट टीम की कमान संभाली

क्रिकेट विवाद: भारत ने ICC से पाकिस्तान पर उचित कदम उठाने का अनुरोध किया

ऑस्ट्रेलिया ए बनाम भारत ए: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर